अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की माताजी स्वर्गीय मालती देवी की स्मृति में आयोजित किया गया सम्मान समारोह एव कवि सम्मेलन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की श्रद्धेया माता जी स्व0 मालती देवी की स्मृति में “स्वर्गीय श्रीमती मालती देवी सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन” का आयोजन स्टार पैलेस बैंक्वेट, कैसरबाग में हुआ। कार्यक्रम में मातृत्व, नारी सम्मान एवं संघर्षशील महिलाओं के योगदान को समर्पित कविताएँ, शायरी ने समां बांध दिया। श्रोताओं ने करतल ध्वनि से उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक श्री रविदास मेहरोत्रा और कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन सुमैया राना ने किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती जूही सिंह तथा विशिष्ट अतिथि फख़रुल हसन चाँद, दीपक रंजन, मीनाक्षी अग्रवाल एवं सरोज यादव, कामरान बेग, यावर हुसेन रेशू, प्रेमलता यादव, मीसम जैदी, सालिम काकोरी, जुबैर आजमी रहे।
कार्यक्रम में समाज की संघर्षशील एवं प्रेरणादायी महिलाओं को “मालती देवी सम्मान” से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली महिलाओं में कुलसुम तलहा, साहिबा सिद्दीकी, शांति देवी, सबा, रेशमा, सीता कुमारी प्रमुख रूप से शामिल रही। इनके अतिरिक्त विकासनगर अग्निकांड पीड़ितों को मदद एवं सम्मान दिया गया। एसिड पीड़ित बहनों को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित कवियों एवं शायरों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से माँ, ममता और महिलाओं के संघर्ष एवं सम्मान को स्वर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख कवि एवं शायर बिलाल सहारनपुरी, रुख़सार बलरामपुरी, प्रतिभा यादव, अरमान रज़ा बलरामपुरी, इक़बाल यूसुफ, तस्लीम सरवर, फ़राह नाज ़आदि शामिल रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *