7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 13 मई से

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़,रायबरेली। सर्वोदय आदर्श इण्टर कॉलेज कुकहा रामपुर के प्रांगण में नवनिर्मित शिव मन्दिर सीता सत्कर्म आश्रम में आगामी 13 मई 2026 से संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन किया जाएगा जो 19 मई तक चलेगी। जिसके समापन पर 20 मई को विशाल भण्डारा आयोजित किया जाएगा। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा में श्रीधाम अयोध्या से कथा व्यास प्रेमशरण जी महाराज पधार कर अपनी अमृतमई वाणी से श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। सर्वोदय आदर्श इण्टर कॉलेज तथा मन्दिर के संस्थापक जगदम्बा प्रसाद तिवारी व उनकी धर्मपत्नी श्री कान्ती तिवारी ने बताया कि 13 मई को कलश यात्रा के पश्चात शाम को कथा का शुभारम्भ होगा। 14 मई को मन्दिर में शिवलिंग एवं शिव दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, 19 मई को कथा का विश्राम होगा और 20 में को विशाल भण्डारा आयोजित किया जाएगा जो देर रात्रि तक चलेगा। कॉलेज के बालिका अनुभाग के विभागाध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *