अयोध्या में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, 200 बिस्वा जमीन पर एडीए की कार्रवाई, बिना ले-आउट कराई जा रही प्लाटिंग

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

उप संपादक संजय मिश्रा

अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को प्राधिकरण सीमा क्षेत्र में करीब 200 बिस्वा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीनों से अवैध निर्माण और प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया।प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि मुरावन टोला तारापुर रजौली में विजय यादव द्वारा लगभग 100 बिस्वा भूमि पर कराई जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं गौरा पट्टी, तारापुर रजौली के निकट एके पाण्डेय द्वारा करीब 100 बिस्वा भूमि पर विकसित की गई अवैध प्लाटिंग पर भी बुलडोजर चलाया गया।सचिव ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में बिना ले-आउट अथवा मानचित्र स्वीकृत कराए किसी भी प्रकार का निर्माण या विकास कार्य न कराया जाए। उन्होंने कहा कि केवल प्राधिकरण से स्वीकृत ले-आउट वाली भूमि का ही क्रय-विक्रय करें। स्वीकृत ले-आउट की सूची प्राधिकरण की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *