वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय इरफान नूरी जी के आवास पहुंचकर डॉ. राजेश्वर सिंह ने व्यक्त की संवेदनाएं, परिवार को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता दी

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ सरोजिनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा आज विभिन्न निराश्रित, पीड़ित एवं जरूरतमंद परिवारों को ₹1-1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दुःख एवं विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़ा रहना समाज एवं जनप्रतिनिधियों का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनसेवा केवल योजनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि संवेदनाओं, सहयोग एवं मानवीय उत्तरदायित्व का भी विषय है।

इसी क्रम में हाल ही में दिवंगत हुए वरिष्ठ एवं लोकप्रिय पत्रकार स्वर्गीय इरफान नूरी जी के आवास पहुंचकर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। स्वर्गीय इरफान नूरी जी ने लंबे समय तक अमर उजाला में कार्य करते हुए पत्रकारिता जगत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। विधायक जी ने उनकी पत्नी बेगम नूरी जी को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की।

विधायक कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान बेहटा निवासी श्रीमती शांति गौतम जी को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। उनके पति स्वर्गीय सूरज प्रताप सरोज जी के निधन के उपरांत परिवार अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहा है। साथ ही परिवार को विधवा पेंशन, बाल सेवा योजना एवं अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु आवश्यक प्रक्रियाएं भी पूर्ण कराई गईं।

रहीमनगर पड़ियाना निवासी श्रीमती जया पांडे जी, जिनके पति स्वर्गीय विवेक कुमार पांडे जी का लिवर ट्रांसप्लांट के पश्चात निधन हो गया था, को भी ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वर्तमान में वे अपने दो छोटे बच्चों के साथ कठिन आर्थिक परिस्थितियों का सामना कर रही हैं।

इसी प्रकार शिवरी लोखरिया खेड़ा निवासी श्रीमती लक्ष्मी जी, जिनके पति स्वर्गीय राम सिंह जी का हृदयाघात के कारण निधन हो गया था, को भी ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। वर्तमान में परिवार के दो छोटे बच्चों के पालन-पोषण की संपूर्ण जिम्मेदारी उन्हीं पर है।

बादे खेड़ा भटगांव निवासी स्वर्गीय प्रहलाद नारायण श्रीवास्तव जी के परिवार को भी ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। स्वर्गीय प्रहलाद जी का सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है। साथ ही किसान दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही भी कराई जा रही है।

सहीजनपुर निवासी स्वर्गीय राजेंद्र कुमार जी की पत्नी श्रीमती मंजुला जी को भी ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। ज्ञात हो कि राजेंद्र कुमार जी की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है तथा परिवार वर्तमान में अत्यंत विषम परिस्थितियों का सामना कर रहा है। विधायक जी ने परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *