डॉ. राजेश्वर सिंह और आर. पी. सिंह ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह — “सरोजनीनगर स्पोर्ट्स प्रीमियर लीग” बनी खेल प्रतिभाओं का महाकुंभ

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

खेलेंगे युवा, तभी आगे बढ़ेगा भारत” — डॉ. राजेश्वर सिंह और आर. पी. सिंह के साथ SSPL के 9वें संस्करण का भव्य शुभारंभ

लखनऊ “जिस राष्ट्र के युवा मैदान में संघर्ष करना सीखते हैं, वह राष्ट्र हर चुनौती में विजयी बनता है – डॉ. राजेश्वर सिंह”, इसी भावना के साथ आज जय जगत पार्क, एलडीए कॉलोनी में “सरोजनीनगर स्पोर्ट्स प्रीमियर लीग (SSPL)-9” का भव्य शुभारंभ भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर एवं वर्तमान चयन समिति सदस्य श्री आर. पी. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह एवं श्री आर. पी. सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन कर युवा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि “महान खिलाड़ी केवल ट्रॉफियां जीतने के लिए नहीं खेलते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करने के लिए खेलते हैं।”

उन्होंने बताया कि 4 दिसंबर 2022 से शुरू हुई यह पहल आज अपने 9वें संस्करण तक पहुँच चुकी है। इस वर्ष आयोजित इंटर स्कूल एवं इंटर स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट चैम्पियनशिप में 160 टीमें भाग ले रही हैं तथा लगभग 160 मुकाबले खेले जाएंगे। विजेता टीम को ₹50,000 एवं उपविजेता टीम को ₹25,000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। साथ ही बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर, मैक्सिमम सिक्स एवं मैक्सिमम फोर जैसी विशेष श्रेणियों में भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को टी-शर्ट एवं प्रत्येक टीम को क्रिकेट किट उपलब्ध कराई जा रही है।

उद्घाटन अवसर पर इंटर-स्कूल मुकाबले में लखनऊ कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल एवं एलनहाउस पब्लिक स्कूल की टीमें आमने-सामने रहीं, जबकि इंटर-स्पोर्ट्स क्लब मुकाबले में यंग बॉयज़ क्रिकेट क्लब एवं प्यारेपुर क्रिकेट क्लब के बीच मैच आयोजित किया गया।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने बताया कि अब तक SSPL के माध्यम से 10,000 से अधिक युवाओं को खेलों से जोड़ने, 1,500 से अधिक स्पोर्ट्स किट वितरित करने एवं ₹11 लाख से अधिक की पुरस्कार राशि खिलाड़ियों को प्रदान करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि सरोजनीनगर को खेल प्रतिभाओं का मजबूत केंद्र बनाने हेतु लगातार कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर श्री आर. पी. सिंह ने कहा, “राजेश्वर भैया से मेरा संबंध दशकों पुराना है। मेरी हर छोटी-बड़ी उपलब्धि पर मुझसे ज्यादा वह खुश होते हैं। जिस समर्पण और भावना के साथ वह युवाओं को खेलों से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं, वह अत्यंत प्रेरणादायी है। सरोजनीनगर स्पोर्ट्स प्रीमियर लीग जैसे आयोजन निश्चित रूप से क्षेत्र की प्रतिभाओं को नई पहचान देंगे।”

डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि रायबरेली की धरती से निकलकर विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले श्री आर. पी. सिंह ने भारतीय क्रिकेट को गौरवान्वित किया है। वर्ष 2007 के आईसीसी टी-20 विश्व कप में उनकी भूमिका भारतीय क्रिकेट इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में दर्ज है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलों को नई पहचान मिली है तथा ‘खेलो इंडिया’ और ‘TOPS’ जैसी योजनाओं ने युवाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

सरोजनीनगर क्षेत्र में खेल सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि 180 से अधिक बॉयज एवं 116 से अधिक गर्ल्स यूथ क्लब स्थापित किए गए हैं। दादूपुर स्टेडियम, जय जगत पार्क एवं अन्य खेल मैदानों के विकास हेतु विधायक निधि से लाखों रुपये की सहायता प्रदान की गई है।

इस अवसर पर अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ के सीईओ डॉ. मयंक सोमानी जी ने कहा कि एक डॉक्टर के रूप में वह मानते हैं कि डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा युवाओं को प्रतिदिन 1 से 2 घंटे खेलों के लिए समय देने का संदेश अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से खेलों से जुड़ना दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है तथा युवाओं को अपने जीवन में खेल और शारीरिक गतिविधियों को निरंतर शामिल रखना चाहिए। डॉ. राजेश्वर सिंह ने डॉ. मयंक सोमानी जी की सामाजिक एवं स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े प्रयासों की सराहना की।

साथ ही सरदार इकबाल सिंह, श्रीमती हरजीत कौर, सुश्री ज़ेहा रज़ा, डॉ. अजय शुक्ला, श्रीमती संगीता चौहान, श्री हर्ष सिंह, श्री शशिकांत चतुर्वेदी, श्री वत्सल श्रीवास्तव, श्री लालमणि यादव, श्रीमती लता श्रीवास्तव, श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह, श्री शंकरी सिंह, श्री वी.के. श्रीवास्तव तथा श्री संतोष सिंह सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. राजेश्वर सिंह ने आयोजन समिति, खिलाड़ियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल, ऊर्जा और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *