यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज समाजवादी पार्टी कार्यालय उन्नाव के अनवार अहमद सभागार में जिला संगठन के द्वारा यूपी बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण टाप 10 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप एवं साइकिल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन सभी का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पूर्व सांसद श्रीमती अन्नू टंडन ने उपरोक्त सभी छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया एवं उन सभी के उज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की। जिलाध्यक्ष श्री राजेष यादव ने सभी को उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए उनके जीवन में उच्च सफलता प्राप्त करने की कामना की।
इंटरमीडिएट के टॉपर छात्र- छात्राओं में क्रमशः आराध्या पटेल, श्रेया शर्मा, आरोही सिंह, अभय अवस्थी, श्रेया पाल, शिवम सैनी, निधि निषाद को लैपटॉप एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
हाई स्कूल के टॉपर छात्र- छात्राओं में क्रमशः राखी रावत, खुशी सिंह, मनु यादव, दिव्यांशी, आयुष शर्मा, दिव्या, अमिषी द्विवेदी, तन्मय सिंह, अंशिका, अभिराज गौतम, देवांश अस्थाना, आदित्य यादव, अष्वनी, अवी शर्मा, प्रियंका वर्मा को साइकिल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महासचिव हेमंत पाल, जिला कोषाध्यक्ष मनीष मिश्रा, रईस अहमद, जिला उपाध्यक्ष शिवशंकर गौतम, सी.के त्रिपाठी, अनवर सिद्दीकी, सैय्यद इरफान, साधु यादव, बितेंद्र यादव, जिला सचिव रामबहादुर यादव, छोटेलाल भारतीय, सदर विधानसभा अध्यक्ष मनीष सैनी, युवजन सभा प्रदेश सचिव नितिन पटेल, युवजन सभा ज़िलाध्यक्ष अमन अंजुम, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष राहुल अग्निहोत्री, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष अंकित यादव, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष राहुल गौतम, नगर अध्यक्ष पंकज लोधी, अजय यादव मौजूद रहे