28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

प्रधान संपादक प्रवीण सैनी

लखनऊ। रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह 28 से 30 अगस्त तक तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि 28 अगस्त को शाम 4:30 बजे रक्षा मंत्री लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद सदर बाजार, न्यू गणेशगंज और महानगर क्षेत्र में शोकाकुल परिवारों से भेंट करते होते हुए शाम 6:20 बजे कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पहुंचेंगे।

उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को सुबह 11:30 बजे रक्षा मंत्री बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1 बजे विशाल खंड, गोमती नगर में सीनियर सिटीजन होम भवन का उद्घाटन करेंगे। शाम 4 बजे लाजपत नगर चौराहा स्थित फ्रेगरेंस पार्क का उद्घाटन करने के साथ ही लाला लाजपत राय एवं शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। इसके बाद विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होते हुए शाम 6:05 बजे कालिदास मार्ग पहुंचेंगे।

अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि 30 अगस्त को सुबह 10:55 बजे रक्षा मंत्री दिलकुशा लॉन पहुंचेंगे, जहां सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का श्रवण करेंगे। इसके साथ ही लखनऊ कैंट क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे दुबग्गा-सीतापुर रोड बाईपास स्थित प्रेरणा स्थल के निकट रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।शाम 6:05 बजे 5A, कालिदास मार्ग पहुंचेगे।

उन्होंने बताया कि शाम 4 बजे होटल ताज में आयोजित PM-SETU कार्यशाला में शामिल होने के बाद रक्षा मंत्री शाम 5:25 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और शाम 6:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *