आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में लखनऊ में गूंजा सेवा संकल्प, वडनगर से आई यात्रा का हुआ जोरदार भव्य स्वागत

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

लखनऊ गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का शनिवार को लखनऊ आगमन पर भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यात्रा के स्वागत के लिए लखनऊ महानगर के उत्तर, पूरब और मध्य विधानसभा क्षेत्रों में तीन प्रमुख पड़ाव निर्धारित स्थल पर भव्य स्वागत किया गया। तीनों स्थानों पर भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ सेवा यात्रियों का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों के संदर्भ में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत यह यात्रा वडनगर से वाराणसी तक निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता, वृक्षारोपण, जनसंवाद, वरिष्ठ नागरिकों की सेवा सहित सामाजिक सहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सेवा हॉस्पिटल पर हुआ पहला स्वागत

लखनऊ में यात्रा का पहला पड़ाव सेवा हॉस्पिटल, सीतापुर रोड रहा। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के नेतृत्व में विधायक डॉ. नीरज बोरा, महानगर महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मनीष शुक्ला, युवा मोर्चा नगर महामंत्री अमित त्रिपाठी तथा आईटी विभाग के सह संयोजक संतोष सिंह सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।

पॉलिटेक्निक चौराहे के निकट हुआ

दूसरा स्वागत यात्रा का दूसरा प्रमुख पड़ाव पॉलिटेक्निक चौराहे के निकट रहा। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी यहां पूरब विधानसभा क्षेत्र में मंत्री पंकज सक्सेना, चन्द्र प्रकाश अवस्थी, उपाध्यक्ष सीता नेगी, सोशल मीडिया सह संयोजक मणिकान्त शुक्ला, सोशल मीडिया संयोजक टी.आर. जोशी, कार्यालय सह मंत्री शैलेन्द्र राय डब्बू तथा शक्तिकेंद्र संयोजक संत शरण वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वीवीआईपी गेस्ट हाउस पर हुआ तीसरा पड़ाव

इसके बाद यात्रा वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंची। मध्य विधानसभा क्षेत्र में भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की उपस्थिति उपविजेता रजनीश गुप्ता, महानगर महामंत्री टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष विनायक पाण्डेय, महानगर मंत्री आनंद पाण्डेय, राजेश चौधरी, सचिन वैश्य,अर्चना साहू, अपूर्व भार्गव तथा उपाध्यक्ष योगेन्द्र पटेल सहित कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों का अभिनंदन किया।सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर वाराणसी की ओर बढ़ी यात्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *