यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
जनपद सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम लोधौरा निवासी श्री मनोज गौतम जी की 15 अक्टूबर 2026 को हुई जघन्य हत्या के मामले में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री श्री राजेंद्र पाल गौतम जी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा जी के नेतृत्व में 11 सदस्यीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय थाने पहुंचकर थाना प्रभारी से घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। जिला अध्यक्ष डॉ. ममता वर्मा जी ने परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल पदाधिकारीगण:
डॉ. ममता वर्मा जी (जिला अध्यक्ष), विनीत दीक्षित जी (पूर्व जिला अध्यक्ष), रमेश निषाद जी (पूर्व जिला अध्यक्ष), संतोष भार्गव जी (पूर्व शहर अध्यक्ष), धीरेश कश्यप जी (प्रदेश उपाध्यक्ष, पिछड़ा वर्ग विभाग), दानिश नक़वी जी (जिला उपाध्यक्ष), कमला रावत जी (जिला उपाध्यक्ष), अमर सिंह राणा जी (जिला उपाध्यक्ष), प्रदीप सिंह चौहान जी (जिला उपाध्यक्ष), ओमकार नाथ मिश्रा जी (ब्लॉक अध्यक्ष) एवं राजेंद्र भारती जी (पार्टी कार्यकर्ता)।
कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय मिलने तक उनकी आवाज़ बुलंद करती रहेगी।