वाल्मीकि समाज के मेधावी बच्चों को दस साइकिल एवं पांच लैपटॉप भेंट; पुस्तकालय निर्माण के लिए दस लाख देने की घोषणा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

महर्षि वाल्मीकि प्रकट्य दिवस के अवसर पर आयोजित वाल्मीकि समाज के समारोह में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सहभागिता की। उन्होंने समाज के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए 10 साइकिल और 5 लैपटॉप भेंट किए। साथ ही, समाज के लिए पुस्तकालय के निर्माण हेतु ₹10 लाख देने की घोषणा की।

डॉ. सिंह ने कहा कि बच्चों की आँखों में भविष्य के सपने और आगे बढ़ने की आकांक्षाएँ होती हैं। उन्हें शिक्षा और अवसरों से जोड़ना हम सभी का दायित्व है। वाल्मीकि समाज के बच्चों की आकांक्षाओं को पूरा करने और उनकी राह आसान बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। साइकिल और लैपटॉप उनकी शिक्षा, आत्मनिर्भरता और प्रगति की दिशा में छोटे, लेकिन सार्थक कदम हैं।

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण केवल एक महाकाव्य नहीं, बल्कि जीवन को समझने और जीने का मार्गदर्शन है। हजारों वर्षों से करोड़ों लोगों को दिशा देने वाली रामायण हमें करुणा, कर्तव्य, मर्यादा और सदाचार का संदेश देती है—और सिखाती है कि जीवन को सार्थक एवं आनंदमय कैसे बनाया जाए।

पुस्तकालय में महर्षि वाल्मीकि जी के समस्त उपलब्ध ग्रंथों और साहित्य को संकलित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि नई पीढ़ी उनकी अमूल्य रचनाओं और विचारों से परिचित हो सके। डॉ. सिंह ने कहा कि यह पुस्तकालय अध्ययन, संस्कार और ज्ञान का ऐसा केंद्र बनेगा, जो समाज के बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा।

आज के इस कार्यक्रम में बड़े भैया रामेश्वर सिंह, पार्षद के.एन. सिंह, प्रदीप मिश्रा, डॉ. अखिलेश सिंह, वाल्मीकि आश्रम सेवा समिति के संरक्षक बाबूलाल महाराज, अध्यक्ष मुकेश नादान, संस्थापक एवं महामंत्री चन्द्र कुमार वाल्मीकि, उपाध्यक्ष माइकल वाल्मीकि, संयुक्त मंत्री संजय राज एवं संत किशोर, कोषाध्यक्ष विजय कुमार लाल, सलाहकार मदन लाल एवं महेश चन्द्र, संगठन मंत्री लालमन एवं ताराचंद्र तरुण, प्रचार मंत्री लव कुमार भास्कर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री डॉ. राहुल वाल्मीकि, वाल्मीकि महासभा के उपाध्यक्ष मनोज हिंदू एवं महामंत्री दिनेश पाण्डेय, रमा देवी, रुपा देवी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं अधिवक्ता ऋषिराज रावत, रमेश रावत, भारत भूषण, विजय विश्वकर्मा, दिनेश यादव, दिनेश, मोहम्मद सुफियान, अरुण कुमार, राजकिरन, बी.के. लाल, चन्दन भास्कर, अनिल चौहान, अतिशय कुमार, रामदास, रामलाल, राज कुमार, अनिल कुमार, अविनाश कुमार, ज्वालांश प्रसाद, अशोक कुमार, अजय कुमार, पवन आनंद, रविंद्र कुमार, राकेश कुमार, गिरीश कुमार, अनिकेत एवं समाजसेवी पवन कुमार वाल्मीकि सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *