भीषण आग की घटना पर भाजपा महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे, राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

विकास नगर क्षेत्र में हुई भीषण आग की घटना स्थल पर भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटनास्थल से जिलाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर पूरी जानकारी ली और राहत एवं बचाव कार्यों के आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि रक्षामंत्री एवं लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह का स्पष्ट निर्देश हैं किसी भी पीड़ित को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा और सभी को शासन की ओर से समुचित सहायता प्रदान की जाए। संगठन इस कठिन समय में पीड़ितों के साथ खड़ा है और आग से प्रभावित सभी परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध जा रही हैं तथा उनके रहने और भोजन की समुचित व्यवस्था प्रशासन द्वारा सुनिश्चित की गई हैं। घायलों के समुचित उपचार हेतु चिकित्सकीय सुविधाओं भी मुहैया कराया जा रहा हैं ।

मीडिया प्रभारी अनुराग साहू ने बताया कि महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल, सतेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, जी डी शुक्ला, विनायक पाण्डेय, मंत्री चंद्र प्रकाश अवस्थी, पंकज सक्सेना, शैलेन्द्र राय, मयंक बाजपाई, सहित पदाधिकारीगण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *