यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ
आज 5 ए कालिदास आवास पर भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी के भाजपा लखनऊ महानगर के नवनियुक्त पदाधिकारियों को नोएडा विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह से भेंट करवाई।
विधायक पंकज सिंह सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि संगठन केवल एक संरचना नहीं, बल्कि एक परिवार होता है। इसमें सभी कार्यकर्ता आपसी विश्वास, सहयोग और समर्पण के साथ जुड़े होते हैं। जैसे परिवार में हर सदस्य की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, वैसे ही संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता का योगदान मूल्यवान होता है।
हर कार्यकर्ता एक सदस्य की तरह जिम्मेदारी निभाता है और एक-दूसरे का सहयोग करता है। जब संगठन में परिवार जैसी भावना होती है, तो कठिन परिस्थितियों में भी एकता बनी रहती है और लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाता है। यही भावना से कार्य करने पर एकता, अनुशासन और मजबूती बढ़ती है, जिससे पार्टी अपने लक्ष्यों को अधिक प्रभावी ढंग से प्राप्त कर पाती है।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि महामंत्री धनश्याम दास अग्रवाल, सतेन्द्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष सौरभ वाल्मीकि, योगेंद्र पटेल, विनायक पाण्डेय, जी डी शुक्ला, दीपक कुमार शुक्ला, कमकुम राजपूत, मंत्री चन्द्र प्रकाश अवस्थी, सतीश मिश्रा, अपूर्व भार्गव, आनन्द पाण्डेय, अर्चना साहू, पंकज सक्सेना, कोषाध्यक्ष मनोज के गुप्ता, कार्यालय प्रभारी डेनिश सोनकर, मयंक बाजपाई, शैलेन्द्र राय, सतवीर, दिनेश पाल, उमेश द्विवेदी, उत्तम मिश्रा, टी आर जोशी मौजूद रहें।