रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा’—सेवा, समर्पण और आस्था का पावन अध्याय – डॉ राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ सरोजनीनगर की पुण्यभूमि एक बार फिर आध्यात्मिक उल्लास और भक्ति के रंग में सराबोर हो उठी, जब विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में संचालित 57वीं रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा का एक और चरण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में ग्राम सोहावा, जैतीखेड़ा से 50 श्रद्धालुओं का दल प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या धाम पहुंचकर दर्शन कर लौटा।

डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा प्रेरित इस पूरी यात्रा के दौरान वातावरण अत्यंत श्रद्धामय और भक्तिमय बना रहा। भजनों की मधुर स्वर लहरियां और “जय श्रीराम” के जयघोष ने हर क्षण को दिव्यता से भर दिया। श्रद्धालुओं के चेहरों पर संतोष, हृदय में आस्था और मन में प्रभु के प्रति अटूट विश्वास स्पष्ट झलकता रहा, जिसकी प्रेरणा डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से प्राप्त हुई।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में पिछले तीन वर्षों से निरंतर संचालित यह यात्रा अब जन-आस्था का एक सशक्त प्रतीक बन चुकी है। यह केवल एक तीर्थयात्रा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संस्कारों का ऐसा अभियान है, जिसे डॉ. राजेश्वर सिंह ने समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से आगे बढ़ाया है।

डॉ. राजेश्वर सिंह की इस पहल की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह समाज के हर वर्ग के श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के चरणों तक पहुंचाने का अवसर प्रदान कर रही है। ‘सेवा ही साधना है’ के भाव को साकार करती डॉ. राजेश्वर सिंह की यह पहल आज हजारों लोगों के जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रही है।

डॉ. राजेश्वर सिंह के सतत प्रयासों से अब तक 8000 से अधिक श्रद्धालु इस पावन यात्रा के माध्यम से अयोध्या धाम के दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा न केवल लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ रही है, बल्कि उनके हृदयों में सनातन मूल्यों की ज्योति भी प्रज्वलित कर रही है।

डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा आज केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सरोजनीनगर की आध्यात्मिक पहचान बन चुकी है। डॉ. राजेश्वर सिंह का यह निरंतर आगे बढ़ता हुआ पावन प्रयास आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देता रहेगा और समाज में भक्ति, एकता एवं संस्कारों का संदेश प्रसारित करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *