हर में नगर निगम का सघन अतिक्रमण विरोधी अभियान, कई क्षेत्रों से हटाया गया अवैध कब्जा

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ शहर में लगातार बढ़ते अवैध अतिक्रमण और यातायात अवरोधों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम लखनऊ ने शनिवार को एक सघन और बहुस्तरीय अभियान चलाया। यह कार्रवाई नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त कर आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराना रहा।

*जोन-3 में बड़ी कार्रवाई, 25 दुकानें हटाई गईं*
नगर निगम के जोन-3 में जोनल अधिकारी श्री मनोज यादव के नेतृत्व में 296 टीम के साथ साहू एजेंसी से महानगर की दोनों पटरियों तथा बादशाह नगर से अकबर नगर तक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस दौरान गन्ने की मशीनें, पान की दुकानें, गुमटियां और कुल 25 अवैध दुकानों को हटाया गया। इसके अलावा मौके से 2 पानी के ड्रम, 1 इंजन स्टार्ट करने वाला हैंडल, 3 कुर्सियां, 1 ठेला, 1 काउंटर और 1 हाइड्रोलिक जैक सहित अन्य सामान जब्त किया गया।

*जोन-7 में भी चला अभियान, कई सामान जब्त*
जोन-7 में जोनल अधिकारी श्री रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में भी अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। इस दौरान पॉलिटेक्निक चौराहे से कमता तक तथा सेक्टर-9 सेंट मैरी स्कूल के आसपास नालियों, नालों और सड़कों की दोनों पटरियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान 1 भगोना, 4 कुर्सियां और 7 कैरेट जब्त किए गए, जबकि 3 लोहे के काउंटर, 2 ठेले, 4 ठेलियां और 1 गुमटी को हटाया गया। अभियान के दौरान कर अधीक्षक श्री विनय मौर्य, ईटीएफ टीम और 296 टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *