बंगाल, असम और पुडुचेरी जीत पर भव्य जश्न: पटाखे, ढोल-नगाड़े और मिठाई खिलाकर किया खुशी का इजहार

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

लखनऊ। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, बृजेश पाठक, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ल, ने जश्न के दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इस ऐतिहासिक जीत को जनसमर्थन की जीत बताया। ढोल-नगाड़ों पर कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणामों ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे मजबूत और जन-आधारित राजनीतिक शक्ति बन चुकी है। यह परिणाम केवल वोटों का आंकड़ा नहीं, बल्कि जन-विश्वास, राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति की विजय है।

हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी की रणनीतिक क्षमता तथा गृह मंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में पार्टी निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रही है।

विपरीत परिस्थितियों, चुनौतियों और बाधाओं के बावजूद हमारे कार्यकर्ताओं ने जिस साहस और समर्पण के साथ कार्य किया, वह प्रेरणादायक है। बंगाल की धरती पर भाजपा का निरंतर बढ़ता जनाधार इस बात का प्रमाण है कि जनता अब परिवर्तन चाहती है और राष्ट्रहित की राजनीति को अपना रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *