यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को राज्य के मौसम में बड़े बदलाव के संकेत देते हुए 24 जिलों में बारिश और वज्रपात का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है. इन जिलों में उत्तर और पूर्वी बिहार के लगभग सभी प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है.7
अलर्ट की जद में आने वाले प्रमुख जिलों में पश्चिम और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई शामिल हैं. इन क्षेत्रों के निवासियों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें.