कोंच पुलिस ने ट्रेक्टर चोरी की घटना का खुलासा किया चोरी किया ट्रेक्टर ट्राली भी बरामद की

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच(जालौन) कोतवाली पुलिस ने आज एक ट्रैक्टर ट्राली चोरी की घटना का खुलासा किया है और चोरों के साथ ट्रैक्टर ट्राली भी बरामद की है मिली जानकारी में बताया गया है कि आज कोतवाली के सागर चौकी के प्रभारी सुमित पांडेय दरोगा शुभम परमार दीवान अभिषेक भदोरिया सिपाही पवन कुमार संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे तभी आज एट कोंच रोड पर लगी थी एक चोरी गया ट्रेक्टर यूपी 92 ए एच 1109 मय ट्राली के कोंच एट रोड से माई होम स्कूल भदारी जाने वाले रास्ते पर बरामद किया है पकड़े गए लोगों में करन बर्मा पुत्र भरत लाल निवासी ग्राम अंडा उम्र 19 वर्ष आलोक कुमार उर्फ अंशुल पटेल पुत्र अजय कुमार निवासी ग्राम अंडा उम्र 20 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया है इस चोरी की घटना में एक सह अभियुक्त गोपी कुशवाहा पुत्र लल्लूराम निवासी ग्राम अंडा उम्र 26 वर्ष है पुलिस ने बताया है कि इस ट्रेक्टर चोरी की घटना को लेकर कोतवाली में मुकदमा धारा 303 (2) 317(2) बीएनएस में दर्ज हुआ था जिसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल में लगी थी आज इस चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *