यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम के दिशा निर्देशानुसार संगठन की मजबूती और आगामी चुनाव को देखते हुये पार्टी के जनपद जालौन के जुझारू जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की जिम्मेदारी दी है जिनमें कोंच नगर अध्यक्ष के पद पर नगर पालिका परिषद कोंच के युवा सभासद माधव यादव निवासी मोहल्ला जय प्रकाश नगर कोंच को मनोनीत किया है जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने बताया है कि संगठन में माधव जैसे युवाओं की आज जरूरत है और पार्टी बिना युवा से नहीं चलती है उन्होंने नगर अध्यक्ष माधव यादव को निर्देशित किया है कि वह पार्टी को मजबूत बनाने के लिये अपनी पूरी ऊर्जा पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में लगाये और पार्टी में युवाओं को जोड़ने का कार्य करे इस अवसर पर अपना दल एस युवा मंच के प्रदेशीय महासचिव ओंकार सिंह ठाकुर विक्की भैया ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि माधव यादव सभासद जैसे युवाओ के पार्टी में आने से पार्टी मजबूत तो होगी ही और युवाओं का झुकाव भी पार्टी की तरफ होगा उन्होंने कहा कि उन्हें मेरा पूर्ण आशीर्वाद है कि वह आगे बढ़े और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करे इस दौरान नव मनोनीत नगर अध्यक्ष माधव यादव ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उस पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे और पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिये काम करेंगे इस दौरान तमाम लोग मौजूद रह