अमौसी में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, 75 लाख की सरकारी जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

– प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा की जा रही थी अवैध प्लाटिंग, जेसीबी चलाकर हटाया कब्जा

लखनऊ: नगर निगम द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत गुरुवार को अमौसी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन ने सरोजनी नगर तहसील के ग्राम अमौसी स्थित शासकीय भूमि से अवैध कब्जा हटाकर लगभग 5000 वर्गफुट जमीन को मुक्त कराया। प्रशासन के अनुसार मुक्त कराई गई भूमि की बाजारू कीमत लगभग 75 लाख रुपये आंकी गई है।

नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर में सरकारी भूमियों पर हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर नगर आयुक्त श्री पंकज श्रीवास्तव के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी सम्पत्ति श्री रामेश्वर प्रसाद तथा तहसीलदार नगर निगम श्री अरविन्द पाण्डेय के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने ग्राम अमौसी, तहसील सरोजनी नगर, जिला लखनऊ में पहुंचकर चिन्हित सरकारी भूमि पर कार्रवाई की।

*बंजर भूमि पर हो रही थी अवैध प्लाटिंग*

ग्राम अमौसी की गाटा संख्या 3163, क्षेत्रफल 0.238 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में बंजर भूमि के रूप में दर्ज है। आरोप है कि कुछ प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा इस बहुमूल्य सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अस्थायी प्लाटिंग की जा रही थी और जमीन को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद नगर निगम प्रशासन ने मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई का निर्णय लिया।

*ईटीएफ टीम और जेसीबी की मदद से हटाया गया कब्जा*

नगर निगम की ईटीएफ टीम के सहयोग से मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर अवैध कब्जे और प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया। पूरी कार्रवाई नायब तहसीलदार नगर निगम श्री रत्नेश कुमार के निर्देशन में सम्पन्न कराई गई। अभियान के दौरान नगर निगम लेखपाल श्री अजीत तिवारी तथा तहसील लेखपाल श्री संजय शुक्ला भी मौजूद रहे और राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की सीमांकन प्रक्रिया पूरी कराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *