सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले केवल पंथनिरपेक्ष सरकारी कर सकती हैं सच्चे लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि केवल पंथ-निरपेक्ष सरकारें ही सच्चे लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो सभी नागरिकों के लिए स्वतंत्रता, समता और बंधुत्व के सिद्धांतों तथा संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने और उनकी रक्षा करने के संकल्प पर आधारित होती हैं।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि हम आशा करते हैं कि तमिलनाडु की नवनिर्मित पंथ-निरपेक्ष सरकार अपने पूर्ववर्तियों की जनकल्याणकारी योजनाओं की परंपरा को और आगे बढ़ाएगी।
श्री अखिलेश यादव ने तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के रूप में श्री जोसेफ़ विजय चंद्रशेखर को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सार्थक और जन-जन को समर्पित सक्रिय नेतृत्व की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *