मनोज पाण्डेय को मंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाया जश्न

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

शिवगढ़ (रायबरेली)। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय को योगी सरकार में मंत्री बनाए जाने पर शिवगढ़ नगर पंचायत के भवानीगढ़ चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार की देर शाम
खुशी जताते हुए जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने गोले दागे, मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी का इजहार किया। दौरान पूरे क्षेत्र में दीवाली जैसा माहौल देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रधानमंत्री नारेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय को मंत्री बनाए जाने से जिले के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर भाजपा नेता पंकज मिश्रा, ललित तिवारी, नीरज शुक्ला, राहुल द्विवेदी, अजय पांडेय, लक्ष्मीकांत त्रिवेदी, वीरेंद्र पांडे, सुखराम रावत, आदर्श सिंह, बाले चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *