अयोध्या बेसिक शिक्षा विभाग सहित सभी सरकारी विभागों में तबादलों और समायोजन की प्रक्रिया के बीच भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए विजिलेंस और एंटी करप्शन की टीमें सक्रिय हो गई हैं

Spread the love

प्रदेश जनहित खबर पोर्टल यूट्यूब चैनल लखनऊ रायबरेली

उप संपादक संजय मिश्रा

शासन को आशंका है कि बेसिक शिक्षा विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों में चहेते कर्मियों और शिक्षकों को नियम विरुद्ध रोकने या उनके स्थान पर दूसरों के तबादले करने का खेल बड़े पैमाने पर हो सकता है। इसे रोकने के लिए विभागाध्यक्षों, उनके करीबी लिपिकों और इस जिम्मेदारी को निभाने वाले कर्मियों के मोबाइल नंबरों की निगरानी भी संभावित है। प्रदेश सरकार भ्रष्ट कर्मियों को कतई पनपने नहीं देना चाहती, जिसके मद्देनजर एंटी करप्शन और विजिलेंस का यह सख्त रुख सामने आया है। बेसिक शिक्षा विभाग में होने वाले संभावित भ्रष्टाचार और ‘पिक एंड चूज’ की नीति को खत्म करने के लिए शासन स्तर पर पैनी नजर रखी जा रही है। सरकार का स्पष्ट निर्देश है कि स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो और इसमें किसी भी प्रकार की धांधली करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *