बंगला बाज़ार चौराहे पर लगेगी अमर क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा: डॉ. राजेश्वर सिंह

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक प्रवीण सैनी लखनऊ

सरोजिनी नगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने आज विभिन्न सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों को आश्वस्त किया कि काकोरी कांड के महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की भव्य प्रतिमा बंगला चौराहे पर स्थापित कराई जाएगी तथा पुरानी जेल रोड का नाम बदलकर “पंडित राम प्रसाद बिस्मिल मार्ग” रखा जाएगा।

आज ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र दुबे, अखिल भारत नागरिक परिषद की महामंत्री रीना त्रिपाठी, परशुराम सेवा संस्थान के मुख्य संयोजक अजय तिवारी एवं हाइड्रो इलेक्ट्रिक इम्प्लाइज यूनियन के प्रमुख महामंत्री पी.के. दीक्षित ने सरोजिनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह से मुलाकात कर यह मांग उठाई।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि महान क्रांतिकारी पंडित राम प्रसाद बिस्मिल लखनऊ की पुरानी जेल की बैरक नंबर 11 में लगभग 18 माह तक रहे थे और यहीं से उन्हें विशेष अदालत में सुनवाई हेतु ले जाया जाता था। इसलिए उनके ऐतिहासिक योगदान और बलिदान की स्मृति में पुरानी जेल रोड का नाम “पंडित राम प्रसाद बिस्मिल मार्ग” रखा जाना चाहिए तथा बंगला बाज़ार चौराहे पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जानी चाहिए।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रतिनिधिमंडल की मांग को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल घोषणा की कि पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की प्रतिमा बंगला बाजार चौराहे पर स्थापित कराई जाएगी तथा पुरानी जेल रोड का नाम “पंडित राम प्रसाद बिस्मिल मार्ग” रखा जाएगा।

डॉ. राजेश्वर सिंह की इस ऐतिहासिक घोषणा पर सभी प्रतिनिधिमंडलों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए भूरी-भूरी प्रशंसा की और कहा कि इससे नई पीढ़ी को देशभक्ति, त्याग और बलिदान की प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *