मालवीय नगर वार्ड में पीसीटीएस का महापौर ने किया उद्घाटन

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

प्रधान संपादक प्रवीण सैनी

-शहर में बनाए जा रहे 52 पीसीटीएस/एफसीटीएस, अब तक 27 केंद्र तैयार

लखनऊ। नगर निगम लखनऊ द्वारा शहर की स्वच्छता एवं ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जोन-2 स्थित मालवीय नगर वार्ड के बुलाकी अड्डा में नगर निगम की कार्यदायी संस्था लायन एनवायरो द्वारा स्थापित पोर्टेबल कंपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन (पीसीटीएस) का महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने उद्घाटन किया।

इस अवसर पर माननीय पार्षद श्रीमती ममता चौधरी जी, अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्त जी, जोनल अधिकारी जोन-2 श्री मनोज यादव जी, पर्यावरण अभियंता श्री संजीव प्रधान जी, जोनल सेनेटरी अधिकारी जोन-2 श्री राम सकल यादव जी, लायन एनवायरो के एमडी श्री रणधीर सिंह जी सहित नगर निगम एवं लायन एनवायरो के अधिकारी, कर्मचारी तथा अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

*कचरा संग्रहण और परिवहन होगा अधिक व्यवस्थित*

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने कहा कि पीसीटीएस/एफसीटीएस के निर्माण से शहर में कचरा संग्रहण, संपीड़न एवं परिवहन की व्यवस्था को और अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। नगर निगम द्वारा स्वच्छता व्यवस्था को आधुनिक तकनीक और बेहतर संसाधनों से मजबूत करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है, ताकि शहरवासियों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

*52 पीसीटीएस/एफसीटीएस बनाए जा रहे*

नगर निगम द्वारा शहर में कुल 52 पीसीटीएस/एफसीटीएस बनाए जा रहे हैं, जिनमें से अब तक 27 केंद्रों का निर्माण पूरा हो चुका है। इन केंद्रों के माध्यम से कचरे के संग्रहण, संपीड़न और परिवहन की प्रक्रिया को अधिक सुव्यवस्थित किया जा रहा है। इससे कचरे के परिवहन में सुविधा होगी और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *