पीसीटीएस परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत महापौर ने किया पौधारोपण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

प्रधान संपादक प्रवीण सैनी

– महापौर के साथ पार्षद, अधिकारियों एवं गणमान्यजनों ने भी रोपे पौधे

लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण और शहर को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हर मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने जोन-2 स्थित मालवीय नगर वार्ड के बुलाकी अड्डा स्थित पीसीटीएस परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण और शहर में हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

इस अवसर पर माननीय पार्षद श्रीमती ममता चौधरी जी, अपर नगर आयुक्त श्री अरुण कुमार गुप्त जी, जोनल अधिकारी जोन-2 श्री मनोज यादव जी, पर्यावरण अभियंता श्री संजीव प्रधान जी, जोनल सेनेटरी अधिकारी जोन-2 श्री राम सकल यादव जी, लायन एनवायरो के एमडी श्री रणधीर सिंह जी सहित नगर निगम एवं लायन एनवायरो के अधिकारी-कर्मचारियों तथा अन्य गणमान्यजनों ने भी पौधारोपण किया।

*स्वच्छता के साथ हरियाली भी जरूरी*

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पौधारोपण के साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

महापौर ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता और प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है। लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए नगर निगम द्वारा स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी लगातार कार्य किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *