प्रभारी मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के साथ किया पौधरोपण

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

– लखनऊ को स्वच्छ, सुंदर एवं हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा जनपद लखनऊ के प्रभारी मंत्री आदरणीय श्री सुरेश कुमार खन्ना ने मंगलवार को मा० महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के साथ इंदिरा भवन के सामने स्थित वीर बहादुर सिंह पार्क में पौधरोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और लखनऊ को हरा-भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया गया।

प्रभारी मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने से शहर में हरित क्षेत्र बढ़ेगा और वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने नागरिकों से पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण करने की अपील की।

मा० महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी ने कहा कि लखनऊ को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के लिए नगर निगम द्वारा निरंतर पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक मंगलवार को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ ही रोपे गए पौधों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर को हरा-भरा बनाने में जनभागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

मा० महापौर जी ने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला जनअभियान है। लगाए गए प्रत्येक पौधे को वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण में सहयोग करने की अपील की।

इस मौके पर अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव समेत नगर निगम के अन्य अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *