यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश
लखनऊ। नगर निगम के जलकल विभाग के जोन-3 के अंतर्गत त्रिवेणी नगर स्थित ओवरहेड टैंक में बाइपास सिस्टम के निर्माण का कार्य 23 अक्टूबर 2026 को प्रातःकालीन जलापूर्ति के बाद कराया जाना प्रस्तावित है।
उक्त कार्य के चलते संबंधित क्षेत्र में जलापूर्ति प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए जलकल विभाग ने क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पानी का संचय पहले से ही कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विभाग की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पानी का टैंकर उपलब्ध कराने के लिए क्षेत्रीय अवर अभियंता श्री आशुतोष कुमार प्रसाद से मोबाइल नंबर 8173004084 पर संपर्क किया जा सकता है।
जलकल विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि निर्माण कार्य के दौरान होने वाली असुविधा को कम करने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।