लखनऊ लगातार 189वीं कड़ी में AVAD: नई दृष्टि, नई उड़ान; डॉ. राजेश्वर सिंह के अभियान से प्रतिभाओं का सम्मान

Spread the love

यूपी लाइव न्यूज़ 24 उत्तर प्रदेश

गोदौली में आयोजित जनसंवाद में 110 लोगों का नेत्र परीक्षण, 90 जरूरतमंदों को मिलेंगे निःशुल्क चश्मे; युवा क्लबों को खेल सामग्री, चार मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल

लखनऊ। सरोजनी नगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ (AVAD) अभियान की 189वीं कड़ी खुशहालगंज मंडल के गोदौली गाँव में आयोजित हुई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं खेल को प्रोत्साहित करने के साथ ग्रामीणों की समस्याएँ सुनी गईं। श्री साईं ऑप्टिकल के सहयोग से आयोजित शिविर में 110 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया, जबकि 90 जरूरतमंदों को जाँच के उपरांत निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, चार मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गईं और युवा क्लबों का गठन कर खेल सामग्री वितरित की गई। जनसंवाद के दौरान प्राप्त 15 आवेदन आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित स्तर पर भेजे गए।

युवा क्लबों को खेल सामग्री, ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रोत्साहन

बच्चों एवं किशोरों में खेलों के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से 195वें बॉयज यूथ क्लब तथा 136वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। बॉयज यूथ क्लब के सदस्यों को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट, जबकि गर्ल्स यूथ क्लब के सदस्यों को कैरम, बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल किट प्रदान की गईं। इस पहल से बच्चों को नियमित खेल गतिविधियों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा निखारने में सहायता मिलेगी।

चार मेधावी विद्यार्थियों को साइकिल

शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने और विद्यालय तक उनके आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से प्रतिज्ञा सिंह, दीपांशी, अर्पिता एवं सचिन सिंह को साइकिल प्रदान की गईं। यह पहल विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

ग्रामीणों की समस्याओं पर कार्रवाई की पहल

जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, नाली, बिजली, जलभराव, रोजगार एवं आर्थिक सहायता से जुड़ी समस्याएँ रखीं। इनसे संबंधित कुल 15 आवेदन प्राप्त हुए, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित स्तर पर भेजा गया। सीधे संवाद के माध्यम से स्थानीय जरूरतों को समझने और समस्याओं को उचित स्तर तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।

‘आपका विधायक, आपके द्वार’ अभियान की यह कड़ी स्वास्थ्य सेवाओं, शैक्षिक प्रोत्साहन, खेल गतिविधियों और जनसमस्याओं की सुनवाई पर केंद्रित रही। अभियान के माध्यम से सरोजनी नगर क्षेत्र में नागरिकों से निरंतर संवाद स्थापित कर स्थानीय आवश्यकताओं के समाधान की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *