राकेश टिकैत के हुंकार के बाद टांडा में आंदोलित किसानो के जमीन के मुआवजे की आस जगी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

हेम राज मौर्य ब्यूरो चीफ

आयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा पथ के पीड़ित किसान दुकानदार भाकियू के साथ

राष्ट्रीय राजमार्ग टांडा वाराणसी वाया आजमगढ़ के चौड़ीकरण के दौरान अधिग्रहित की गई जमीनों के लिए किसान आवासीय दर से मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलित हैं। इसको लेकर भारतीय किसान यूनियन की अगुआई में टांडा में पिछले करीब दो साल से धरना-प्रदर्शन चल रहा है। बृहस्पतिवार को भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने महापंचायत कर आंदोलन को हवा दे दी। अधिकारियों ने बातचीत कर अपना पक्ष रखा, जिस पर 15 सदस्यीय टीम बनाकर डीएम से वार्ता करने पर सहमति बनी। राकेश टिकैत ने कहा कि 10 मार्च तक निस्तारण न होने पर किसान अपनी जमीन पर कब्जा कर मवेशी बांधेंगे।
बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-233 टांडा-वाराणसी वाया आजमगढ़ के चार लेन चौड़ीकरण/बाईपास के निर्माण के लिए जून 2013 में प्रथम चरण में टांडा तहसील के 33 व आलापुर के 10 गांवों के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। दूसरा गजट अगस्त 2018 में निकाला गया, जिसमें टांडा के 27 व आलापुर से सात, तीसरा गजट दिसंबर 2020 में टांडा के 18 व आलापुर के पांच गांवों की भूमि अधिग्रहीत करने के लिए जारी किया गया था। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व किसान प्रत्येक गाटे में रकबा 0.0510 हेक्टेअर तक आवासीय दर के आधार पर धनराशि की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर करीब दो साल से लगातार प्रदर्शन चल रहा है। राकेश टिकैत ने कहा कि किसान किसी भी कोर्ट में नहीं जाएंगे। किसानों का गुस्सा ही हथियार बनेगा। कुछ गांवों को मुआवजा मिल गया, कुछ को नहीं मिला है। किसानों से कम रेट में उनकी जमीन उनसे छीनी गई है। लोगों के मकान भी तोड़ दिए गए हैं। प्रशासन से एक दो दौर की वार्ता होगी, जिसमें संगठन के पदाधिकारी भी भेजे जाएंगे। अगर वार्ता से हल नहीं निकलता है तो किसान अपनी जमीन की निशानदेही कर कब्जा करेंगे और मवेशी बांधेंगे। कोई सरकार किसानों की हितैषी नहीं है।
जल्द शुरू होगी वार्ता
राकेश टिकैत से वार्ता करने के लिए एसडीएम टांडा डॉ. शशि शेखर सिंह, एसडीएम सदर अरविंद त्रिपाठी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सौरभ शुक्ला, सीओ सिटी देवेंद्र कुमार मौर्य, सीओ टांडा शुभम कुमार मौके पर पहुंचे। वार्ता के दौरान अधिकारियों ने बताया कि किसान मुआवजे के लिए कोर्ट में अपील कर सकते हैं। एसडीएम टांडा ने बताया कि किसानों की 15 सदस्यीय समिति बनाकर डीएम अविनाश सिंह व अन्य संबंधित अधिकारियों से वार्ता कराई जायेगी।
दूसरी ओर आयोध्या जिले में 84 कोसी परिक्रमा पथ के दायरे में आ रहे किसानो की जमीने व व्यापारियों के दुकान मकान के उचित मुआवजे को लेकर किसान आंदोलित है | यहां किसानो दुकानदारों की मांग है की सड़क के किनारे की जमीन बेस कीमती है | जिसका मुआवजा वर्ग फिट में दिया जाय और पीछे की जमीन का मुआवजा खतौनी के अनुपात में सर्किल रेट चार गुना दिया जाय | भाकियू नेता श्रीराम वर्मा व राम जनम यादव ने कहा है की प्रशासन से पाई पाई का हिसाब लेकर रहेंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *