अयोध्या में चार मार्च होगा रोजगार मेले का आयोजन

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर

सह संपादक कपिल गुप्ता

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, मॉडल कॅरियर सेंटर, अयोध्या द्वारा 04 मार्च, 2025 को प्रातः 10 बजे से झुनझुनवाला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेला में निजी क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित कम्पनियां यथा ब्राइट पयूचर, शिवशक्ति एग्रीटेक लि0, भारत इलेक्ट्रानिक्स लि0, यूनाइटेड यंग्स इण्डिया, सिस्का इलेक्ट्रिकल एण्ड मैनेजमेन्ट, यूनीवर्सल सोम्पो इंश्योरेन्स, एस0बी0आई0 लाइफ एवं पुखराज हेल्थ केयर इत्यादि प्रतिभाग करेंगी। 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के उत्तीर्ण अभ्यर्थी इस मेले में हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक एवं आई0टी0आई0 प्रतिभाग कर सकते है। अभ्यर्थियों का सेवायोजन विभाग के पोर्टल (रोजगार मेला आई0डी0-2419) पर पंजीकरण कराकर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा के साथ उक्त दिनांक में झुनझुनवाला ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट, परिसर, अयोध्या में उपस्थित हों। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे भी इस मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं। इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *