ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा बीहड़ में नक्सली के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च आपरेशन के दौरान छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिबा के समीप जंगल मे सुबह नक्सलियों के द्वारा जवानों को नुकसान पहुंचाने को लेकर पूर्व के दिनों में लगाए गए आईडी ब्लास्ट हो गया।
इस ब्लास्ट में सीआरपीएफ के 3 जवानों के घायल होने की भी सूचना है। घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रांची भेजने के लिए हेलीकॉप्टर भी मंगवाया गया है। विस्फोट में कंपनी कमांडर जी जे साई, आपरेटर व एक जवान जख्मी हुआ है । ये सीआरपीएफ 197 बटालियन की डी कंपनी के जवान हैं ।