तीन लाख लोगों के खुलेंगे भाग्य, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीधे अकाउंट में डालेंगे बारह सौ करोड़ रुपये

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

 ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों को आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 1200 करोड़ रुपए की प्रथम किस्त स्थानांतरित करेंगे. मुख्यमंत्री आवास के संकल्प में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 330000 परिवारों को आवास की स्वीकृति भी प्रदान करेंगे.साथ ही तीन लाख लाभुकों को प्रथम किस्त की राशि भी देंगे. मुख्यमंत्री सचिवालय में कार्यक्रम आयोजित है, जिसमें बिहार सरकार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ विभागीय मंत्री श्रवण कुमार मौजूद रहेंगे. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लाभुकों को 120000 रुपए की राशि दी जाती है. साथ ही शौचालय निर्माण के लिए ₹12000 अलग से दी जाती है.बिहार में अब तक 36 लाख पक्के मकान बने हैं. 11 लाख से अधिक लाभुकों को और पक्के मकान दिए जाने हैं. केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष में 2.43 लाख आवास की स्वीकृति पहले ही दे दी है. साथ ही 5.5 लाख और आवास की स्वीकृति भी केंद्र की तरफ से मिली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *