ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या
एक दिन पहले शत प्रतिशत डोमिसाइल का वादा कर चुके तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि अगर वे सत्ता में आए तो शराबबंदी कानून के अंतर्गत ताड़ी पर लगे प्रतिबंध को समाप्त करेंगे। उसके बाद ताड़ी को बेचने-पीने की व्यवस्था 2016 से पहले जैसी हो जाएगी।
इसका लाभ जनसंख्या में दो प्रतिशत की हिस्सेदारी रखने वाले उस पासी समाज को मिलेगा, जिसकी आजीविका ताड़ी से चलती है। ताड़ी प्राकृतिक उत्पाद है। जिस नीरा को नीतीश सरकार इसका विकल्प बता रही है, वह योजना सफल ही नहीं, इसलिए ताड़ी अपने मूल स्वरूप में ही ठीक है।राजद के प्रदेश कार्यालय में प्रेस-वार्ता के दौरान तेजस्वी ने कहा कि वे नशामुक्त समाज के पक्षधर हैं, लेकिन बिहार में शराबबंदी कानून अपने उद्देश्य से भटक गया है। शराबबंदी विफल है। पटना हाई कोर्ट की पिछले दिनों की टिप्पणी से सच्चाई समझी जा सकती है।इस कानून के अंतर्गत प्रतिदिन 426 लोग गिरफ्तार हो रहे। आकलन है कि जहरीली शराब से अब तक 2000 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और सरकार के स्तर से कोई मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा। महागठबंधन की सरकार बनेगी तो नशा-मुक्ति के लिए अभियान चलाया जाएगा।