ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
संपादक
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां भारतीय विदेश सेवा अधिकारी (IFS) ने बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी है. शुरुआती जानकारी के अनुसार, भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी डिप्रेशन में थे. यह घटना राजधानी के पॉश इलाके चाणक्यपुरी में हुई है, जहां की सिक्योरिटी काफी टाइट रहती है. अधिकारी की पत्नी और बच्चे देहरादून में रहते हैं. उनका काफी दिनों से इलाज चल रहा था, वे परेशान रहते थे. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.
आईएफएस अधिकारी भारतीय विदेश सेवा में थे और फिलहाल दिल्ली में ही रह रहे थे. चाणक्यपुरी में एमईए की रेजिडेंशियल सोसायटी में पहली मंजिल पर रहते थे. पुलिस का कहना है कि अधिकारी 6 महीने से ज्यादा वक्त से डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था. सूत्रों का कहना है कि पारिवारिक विवाद की वजह से डिप्रेशन में थे. हालांकि, घटना स्थल से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मृतक अधिकारी की उम्र 35 से 40 साल के बीच की बताई जा रही है.
बता दें कि पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. शुरुआती जांच में यह जानकारी सामने आई है कि मृतक अधिकारी डिप्रेशन में थे और उनका इलाज भी चल रहा था. घटना के समय उनकी मां घर पर अकेली थीं. उनकी पत्नी और दो बच्चे देहरादून में रहते हैं. बताया गया कि उनकी पोस्टिंग एमईए में थी. पुलिस ने मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका नहीं है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है. मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है. मृतक आईएफएस अधिकारी उत्तराखंड के रहने वाले थे.