लखनऊ महिला दिवस की पूर्व संध्या पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक तथा मेयर द्वारा भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं को किया सम्मानित

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

संपादक प्रवीण सैनी

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और महापौर सुषमा खर्कवाल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ महानगर महिला मोर्चा द्वारा हलवासिया कोर्ट में आयोजित “महिला सम्मेलन एवं महिला सम्मान समारोह” में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया ।
मातृशक्ति को संबोधित करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान हमारी संस्कृति है इसी विचारधारा को हमारी सरकार ने आत्मसात किया है, महिलाओं के उत्थान, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार निरंतर प्रतिबद्धता से कार्यरत है।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने नारी वंदन अधिनियम लागू करके महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है। आज देश की, उत्तर प्रदेश की और लखनऊ की प्रथम नागरिक भी महिला है यह हमारे लिए अत्यंत गर्व का विषय है और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी सरकार में ही ऐसा संभव है। हमारे संस्कृति में भी सदैव से महिलाओं को ही पहले सम्मान दिया जाता है।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि जो सम्मान और सुरक्षा महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी में मिल रही है वह अन्य किसी भी पार्टी में नहीं मिली।आज महिलाएं रात में 12:00 बजे भी बिना किसी परेशानी के बेहिचक आ जा सकती हैं।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने महिलाओं को अंग वस्त्र और प्रशस्ति पत्र प्रदान करके सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में मुख्य रूप से विनीता चौधरी, अर्चना यादव, निर्मला पंत, अंजली सिंह, सुषमा तिवारी, रूबी राज सिन्हा, तबस्सुम, तुसरा खान, वंदना, अनुराधा, सुशीला, दीपा, नीलम, दीप्ति कश्यप, निशा वर्मा, वंदना मिश्रा, हिमांशी शर्मा, सुनीता भटनागर, डॉक्टर करुणा पांडे, एडवोकेट समिता सहित 50 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष सीता नेगी, रमा सिंह, अर्चना साहू , उर्मिला मिश्रा, जया शुक्ला, सुधीर हलवासिया, घनश्याम अग्रवाल एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *