दहेज व नशा मुक्त भारत की कल्पना को साकार करने की शपथ ली

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

कोंच मथुरा प्रसाद महाविद्यालय, में शुक्रवार को ‘पढे महाविद्यालय बढ़े महाविद्यालय’ कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें रुचि के अनुरूप पुस्तकों का पाठन किया गया। इसके साथ ही दहेज व नशा मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने की शपथ महाविद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने ली। प्राचार्य डॉ. विजय विक्रम सिंह ने कहा, सामूहिक रूप से शिक्षा के प्रति अपनी लगन, निष्ठा और समर्पण भाव को प्रदर्शित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में दहेज और नशा जैसी कुरीतियों व बीमारियों से खुद बचने और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया है।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के निर्देशानुसार कुलाधिपति महोदया की प्रेरणा से महाविद्यालय में ‘पढ़े महाविद्यालय, बढ़े महाविद्यालय’ कार्यकम पूर्वान्ह 11:00 से मध्यान्ह 12:00 बजे तक आयोजित किया गया तथा महाविद्यालय में अपनी रुचि के अनुरूप पुस्तकों का पाठन किया गया। ‘पढ़े महाविद्यालय, बढ़े महाविद्यालय’ कार्यक्रम के साथ ही दहेज एवं नशा मुक्त भारत के लिए शपथ ग्रहण भी महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों ने ली। प्राचीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. ओमप्रकाश यादव ने शपथ ग्रहण कराई और अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय की तनिष्का गुर्जर, वैष्णवी मिश्रा, सौम्या कौशिक तथा तनिष्क पाठक आदि छात्र छात्राओं ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान प्राचार्य डॉ. विजय विक्रम सिंह, डॉ. ओमप्रकाश यादव, महेंद्रनाथ मिश्रा, लवकेश कुमार, डॉ. मधुरलता द्विवेदी, डॉ. अल्पना सिंह, डॉ. सुधीर कुमार अवस्थी, डॉ. सरताज खान, सुनील कुमार, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *