भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई नदीगांव क्षेत्र पंचायत की बैठक

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

बोले विधायक, हर एक पात्र को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ

कोंच नदीगांव क्षेत्र पंचायत की बैठक शुक्रवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खंड विकास कार्यालय सभागार में संपन्न हुई जिसमें बीडीसी सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव रखे। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा, बीडीसी और प्रधानों के प्रस्तावों पर ब्लॉक क्षेत्र में जिला पंचायत से जरूरी सभी विकास कार्य कराए जाएंगे। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा, हर पात्र को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए।
ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह की अध्यक्षता और क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी के आतिथ्य एवं बीडीओ मानूलाल यादव की उपस्थिति में आयोजित बैठक में बीडीओ ने तमाम कार्य योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें सामने रखीं। बीडीसी सदस्यों एवं प्रधानों ने अपने अपने सुझाव रखते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों में जो भी विकास कार्य कराए जाएं उनका भौतिक सत्यापन अवश्य किया जाए। बीडीसी सदस्यों के प्रस्तावों पर ध्यान देकर पात्रों को आवास और शौचालय से लेकर विकास कार्य कराए जाएं। विधायक ने कहा, यदि कोई व्यक्ति सरकारी योजना के लिए पात्रता की श्रेणी में आ रहा है तो उस व्यक्ति को संबंधित योजना का लाभ दिलाना सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। डबलिंग कार्य न होने पाएं इस पर जरूर नजर रखें। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री सामूहिक शादी पर पहले 51 हजार रुपये की सहायता मिलती थी लेकिन सरकार ने अब इसे बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी है। संचालन शिक्षक संजय सिंघाल ने किया, आभार ब्लॉक प्रमुख ने जताया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलराम तिवारी, भाजपा नेता सुनील शर्मा, प्रधान आमोद उदैनिया सहित बीडीसी सदस्य और प्रधान उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तीन थानों की फोर्स वहां लगाई गई थी, सीओ देवेंद्र कुमार पचौरी भी वहां मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *