ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
फायर ब्रिगेड ने बुझाई आग, करीब तीन लाख का नुकसान
कोंच मौजा कोंच बदनपुरा में एक खेत में खड़ी गन्ने की फसल बिजली के तारों से निकली चिंगारी ने जला कर खाक कर दी। पीड़ित किसान ने एसडीएम के यहां मामले की शिकायत करते हुए नुकसान की भरपाई कराने की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला गोखले नगर निवासी रमाकांत तिवारी पुत्र देवी प्रसाद ने एसडीएम ज्योति सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मौजा कोंच बदनपुरा धनुताल के पास उसकी गाटा संख्या 2216 रकवा 1.185 हेक्टेयर में पांच बीघा जमीन है जिसमें लगी गन्ने की फसल बिल्कुल तैयार खड़ी थी। खेत के ऊपर से बिजली की जर्जर हाईटेंशन लाइन निकली हुई है। गुरुवार की शाम लगभग चार बजे बिजली के तारों में अचानक स्पार्किंग हुई और उससे निकली चिंगारी खेत में खड़ी गन्ने की फसल पर गिरी जिससे फसल में आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। इस आगजनी में उसका करीब तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। रमाकांत ने आग से जली फसल का सर्वे करा कर क्षतिपूर्ति दिलाए जाने की मांग की है। एसडीएम ने लेखपाल को मौके पर जाकर हुए नुकसान की रिपोर्ट बनाकर देने के निर्देश दिए है