ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो प्रमुख दुर्गेश अवस्थी
थाना जीआरपी हरदोई द्वारा ट्रेंन में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाला एक अभियुक्त को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उ0प्र0 के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग लखनऊ द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियन्त्रण अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे द्वितीय हृषीकेश यादव के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी हरदोई के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रेलवे स्टेशन हरदोई के प्लेटफार्म नंबर-5 से एक अभियुक्त राम किशोर पुत्र हरि नि0 ग्राम ओमनगर महोलिया शिवपार थाना कोतवाली देहात जिला हरदोई, 35 वर्षीय को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया 1 मोबाइल वीवो वी 20 बरामद किया गया। अभियुक्त ट्रेनों में यात्रा कर रहे यात्रियों के सामान व नगदी व मोबाइल आदि की चोरी करता था