ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
प्रदेश जनहित खबर
प्रधान संपादक
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की गंदी चालों का एक और खेल बेनकाब हुआ है. आईएसआई ने बड़े-बड़े अपराधियों और आतंकवादियों को अपना अंडरकवर एजेंट बनाकर उनके जरिए अपने मंसूबे पूरे करने की कोशिश की है. ISI के ऐसे ही एक एजेंट मुफ्ती शाह मीर की अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. मुफ्ती शाह मीर भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव की किडनैपिंग में भी शामिल बताया जाता है. ये बड़े अपराधी अपराध जगत में रहकर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के मतलब की खबर निकलते हैं. फिर उन्हें ISI और पाकिस्तानी फौज तक पहुंचाते हैं.
बलूचिस्तान के तुरबत इलाके का रहने वाला मुफ्ती शाह मीर आईएसआई के इशारे पर अवैध तरीके से लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने का धंधा चलाता था. इसकी आड़ में वह ड्रग्स और हथियारों की तस्करी भी करता था. मुफ्ती शाह मीर पाकिस्तान में चल रहे आतंकवादी ट्रेनिंग सेंटरों का भी चक्कर लगाता रहता था, ताकि बाहर से देखने पर उसे आतंकवादी संगठन का हिस्सा समझा जाए. उसका एक और काम था, पाकिस्तान से आतंकवादियों को भारत में घुसपैठ कराने में मदद करना.मुफ्ती शाह मीर ने आईएसआई के इशारे पर अफगानिस्तान में भी अपनी पैठ बनाई थी. वहां उसने खुद को एक आतंकवादी के रूप में पेश किया और पाकिस्तानी फौज को सटीक जानकारियां दीं. पाकिस्तान से आजादी की लड़ाई लड़ रहे गुटों से जुड़ी सटीक जानकारी शाह मीर ने आईएसआई को दी. इन्हीं जानकारियों के आधार पर पाकिस्तानी फौज ने हाल के दिनों में इन गुटों पर बड़ी कार्रवाई भी की. यह ऐसी कार्रवाइयां थीं, जो बिना सटीक सूचना के संभव नहीं थी. पाकिस्तानी फौज की कार्रवाई से इन गुटों में हलचल मची थी.