ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या
कर्नाटक के चित्रदुर्ग तालुक के राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर रविवार की सुबह एक भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी. एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी है. उसका इलाज चित्रदुर्ग जिला अस्पताल में चल रहा है. पुलिस के अनुसार सभी लोग बेलगावी के सवादत्ती मंदिर से लौट रहे थे तभी उनकी इनोवा कार सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टकरा गयी. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे के वक्त इनोवा काफी तेज गति से जा रही थी.मृतकों की पहचान रुद्रस्वामी (60), मल्लिकार्जुन (50), शांतमूर्ति (55), चिदंबरचार (52) के रूप में की गयी. एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, लेकिन उसकी पहचान नहीं की जा सकी थी. एसपी रंजीत कुमार बंडारू ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना का निरीक्षण किया. बाद में मीडिया से बात करते हुए एसपी ने कहा कि यह हादसा बेलगावी से बेंगलुरु जाते समय हुआ.