ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
सह संपादक कपिल गुप्ता
मुंगेर के जमालपुर रेल इंजन कारखाने में एक बार फिर दुर्घटना हुई है. जहां शनिवार देर शाम शंटिंग के दौरान एक वैगन पटरी से उतर गया और कारखाने की सुरक्षा दीवार को तोड़ते हुए जहांगीरा बस्ती की ओर लटक गई. दीवार गिरने और तेज टक्कर की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. ग्रामीण घबराकर इधर-उधर भागने लगे.बताया जाता है कि कारखाना के अंदर बने न्यू लाइन पर बॉक्स एनएचएल की बोगियों का सेटिंग किया जा रहा था. इसी बीच वैगन बेपटरी होकर कारखाना का सुरक्षा के दीवार को तोड़कर दो बोगी जहांगीर के तरफ निकल गई और सड़क पर लटक गई. जबकि दूसरी बोगी दीवार में जा फंसी. रेल अधिकारी सहित आरपीएफ के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए.पटरी से उतर जाने के बाद किऊल-जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर तीन नंबर लाइन से गुजरने वाली ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया. एक और दो नंबर लाइन से अप-डाउन मार्ग की ट्रेनें गुजरी. डाउन मार्ग में दिल्ली से कामाख्या जा रही ब्रह्मपुत्र मेल और अप लाइन में साहिबगंज से दानापुर जा रही इंटरसिटी आधे घंटे तक प्रभावित हुई.