डिवाइडर से टकराने के बाद बुलेट में लगी आग, सब इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

  वैशाली में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. गोरौल थाना क्षेत्र के एनएच-22 स्थित गंजहाट ओवर ब्रिज के पास सड़क हादसे में एसआई की मौत हो गई. मृतक की पहचान नालंदा जिले के चिकसौरा योगीपुर मलवान गांव निवासी देवेंद्र प्रसाद अशोक के 31 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है. वह नालंदा से बेतिया में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी उनकी बुलेट बाइक गोरौल ओवर ब्रिज के निकट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.इस हादसे के बाद एसआई बुलेट से नीचे गिर गए और सड़क पर घर्षण के कारण उनकी बुलेट बाइक में आग लग गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गोरौल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी. घटना की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस हादसे में एसआई रवि कुमार की मौत हो गई.बताया जाता है कि एसआई रवि कुमार नालंदा से बेतिया में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी उनकी बुलेट बाइक गोरौल ओवर ब्रिज के निकट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. जिस वजह से वह गिर गए और सड़क ने घर्षण के कारण उनकी बुलेट बाइक में आग लग गई. हादसे में एसआई बाइक से काफी दूर फेंका चले गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *