लोगों को कुचलते हुए घर की दीवार से टकरायी कार, बच्ची और दो महिलाओं की मौत, गम में बदली शादी की खुशी

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

सह संपादक कपिल गुप्ता

छपरा में सड़क हादसा हुआ है. बेकाबू कार ने कई लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक बच्ची और 2 महिलाएं शामिल हैं. एसएच-73 अमनौर-सोनहो मुख्य पथ के बीच ढोरलाही छपरा अभिमान के पास ये हादसा हुआ है.

घटना शनिवार देर शाम की है. जब तेज रफ्तार में आ रही अनियंत्रित एसयूवी कार लोगों को कुचलती हुई एक घर से जा टकराई. घटना से चारों तरफ चीख पुकार शुरू हो गई. इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह से घायल हो गए. गाड़ी में दो बच्चे और एक महिला और पुरुष सवार थे. चारों को हल्की चोटें आईं हैं लेकिन गाड़ी के परचक्खे उड़ गए. आनन-फानन में घायलों को अमनौर और परसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *