दातुन तोड़ते समय मधुमक्खियों का हमला, भाजपा नेता घायल

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

कोंच सुबह सवेरे अपने लिए नीम की दातुन तोड़ने गए भाजपा नेता पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। अचानक मधुमक्खियों को लिपटता देख नेता जी 20 मिनट तक पानी में डूबे रहे फिर भी मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा तो चीखते हुए घर पहुंचे वहां मोहल्ले वालों ने धुंआ कर मधुमक्खियों को भगाया और तत्काल परिजनों ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
भाजपा नगर मंत्री प्रदीप वर्मा (46) निवासी मालवीय नगर सोमवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए थे। लौटते समय कैलिया रोड पर फूलबाग के पास लगे नीम के पेड़ से अपने लिए दातुन तोड़ रहे थे तभी पेड़ पर लगे छत्तों से उड़ीं मधुमक्खियों ने प्रदीप पर हमला बोल दिया। सैकड़ों की संख्या में मधुमक्खियों ने उन्हें अपनी चपेट में लिया। नेता जी अपनी जान बनाने के लिए पास में भरे पानी में कूद गए लेकिन जैसे ही वह बाहर निकलते मधुमक्खियां उन्हें काटने लगती थीं। करीब 20 मिनट तक वह पानी में डूबे रहे फिर भी मधुमक्खियों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा। नेता जी चिल्लाते हुए घर पहुंचे जहां मोहल्लेवालों ने आग जलाकर धुंआ किया तब कहीं जाकर मधुमक्खियों ने उनका पीछा छोड़ा लेकिन तब तक मधुमक्खियों के सैकड़ों डंक उनके शरीर में पैबस्त हो चुके थे। तत्काल परिजनों द्वारा उन्हें कस्बे के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। खबर सुनते ही भाजपा नगर अध्यक्ष अंजू अग्रवाल सहित तमाम भाजपाई उनका हालचाल लेने नर्सिंग होम पहुंच गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *