किशोरी के पिता ने 25 जनवरी के संपूर्ण समाधान दिवस में की थी पूरे मामले की शिकायत

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

कोंच कस्बे की रहने वाली एक नाबालिग किशोरी की फोटो फर्जी आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डाल कर बदनाम करने वाला युवक पुलिस राडार पर आ गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। किशोरी के पिता ने इस मामले की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में की थी जिस पर संज्ञान लेकर सीओ डॉ. देवेंद्र कुमार पचौरी ने साइबर सेल की मदद से उक्त फर्जी आईडी धारक को खोज निकाला है।
मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली नाबालिक किशोरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक युवक फर्जी आईडी से बदनाम कर रहा था। उक्त मामले में किशोरी के पिता ने 25 जनवरी को तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सीओ डॉ देवेंद्र कुमार पचौरी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। सीओ ने साइबर सेल से उक्त फर्जी आईडी की डिटेल मंगवाकर आरोपी युवक शिवजी पुत्र रवींद्र सिंह निवासी सींगपुरा के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *