जुझारपुरा गोशाला का केयरटेकर नदारत मिला उप जिला अधिकारी को

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

कोंच उप जिला अधिकारी के औचक निरीक्षण में जुझारपुरा गोशाला का केयरटेकर नदारत मिला जिस पर उन्होंने बीडीओ को पत्र लिखकर उसकी गैरहाजिरी की वजह जानने के लिए निर्देशित किया है।
एसडीएम ज्योति सिंह ने सोमवार को कोंच विकास खंड के गांव जुझारपुरा की गोशाला का औचक निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने साफ-सफाई, पानी और चारे की उपलब्धता पर संतोष जताया। गोशाला में 49 गोवंश संरक्षित मिले जिनमें एक बीमार पाया गया। एसडीएम ने डिप्टी सीवीओ को दूरभाष पर बीमार गोवंश की जांच कर उसका समुचित उपचार करने के निर्देश दिए। गोशाला का केयरटेकर अनुपस्थित मिला जिसे लेकर एसडीएम ने बीडीओ कोंच को गोवंश अभिलेखीय रजिस्टर प्रस्तुत करने तथा गैरहाजिर केयरटेकर की अनुपस्थिति का कारण स्पष्ट करने के लिए पत्र जारी किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *