नई दिल्ली: फुटबॉल खिलाड़ियों से भरी नाव नदी में पलटी, पच्चीस की मौत, तीस को सुरक्षित बचाया

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

मुख्य संपादक

नई दिल्ली कांगो में नाव पलटने से 25 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर फुटबॉल खिलाड़ी शामिल हैं। घटना रविवार (9 मार्च) रात की है। खिलाड़ी माई-नडोम्बे प्रांत के मुशी शहर में मैच खेलकर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। रात में खराब दृश्यता के चलते यह हादसा हुआ है।

मैच से लौट रहे थे फुटबाल खिलाड़ी:

कांगो के प्रांतीय प्रवक्ता एलेक्सिस मपुतु ने सोमवार को घटना पर दुख जताया है। बताया कि दक्षिण-पश्चिमी कांगो में नाव पलटने से 25 लोगों की मौत हुई है। इनमें ज्यादातर फुटबॉल खिलाड़ी हैं। खिलाड़ी रविवार रात माई-नडोम्बे प्रांत के मुशी शहर में मैच से लौट रहे थे, तभी नदी में नाव पलट गई।

मध्य अफ्रीकी देश में नाव दुर्घटनाएं आम:

मुशी क्षेत्र के प्रशासक रेनेकल क्वातिबा ने बताया कि इस घटना में करीब 30 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। उन्होंने कहा, मध्य अफ्रीकी देश में घातक नाव दुर्घटनाएं आम हैं। देर रात यहां अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। इन हादसों के लिए भीड़भाड़ वाले जहाजों को दोषी ठहराया जाता है।

आवागमन का प्रमुख माध्यम हैं नदियां:

कांगो में 100 मिलियन से अधिक लोगों के परिवहन का प्रमुख साधन नदियां हैं। खासकर, ऐसे दूरदराज इलाके, जहां बुनियादी ढांचा बेहद खराब है। पिछले कुछ सालों में हुईं नाव दुर्घटनाओं में यहां सैकड़ों लोग मारे गए हैं, क्योंकि लोग यात्रियों और उनके सामान से भरे लकड़ी के जहाजों के लिए उपलब्ध सड़कों को छोड़ रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *