ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश
प्रधान संपादक
:पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है। ये घटना शनिवार 15 मार्च की रात 8 बजे की है। आतंकी संगठन का अहम सदस्य अबु कताल सिंघी जम्मू-कश्मीर में कई हमलों की साजिश रचने के लिए जाना जाता था। ये कश्मीर के रियासी हमले का मास्टरमाइंड था।
ये 26/11 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी सहयोगी भी थी। आतंकी अबु कताल सिंघी ने 9 जून को रियासी के शिव खोरी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले में अहम भूमिका निभाई थी। यह हमला कताल के नेतृत्व में ही किया गया था।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)ने इसे वांटेड घोषित किया था। NIA ने 2023 राजौरी हमले में शामिल होने के आरोपपत्र में अबू कताल का भी नाम शामिल किया था। जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी घटनाओं में उसकी भूमिका के लिए सेना सहित कई सुरक्षा एजेंसियां उस पर नजर रख रही थीं।