तेजप्रताप यादव के आदेश पर ‘वर्दी में डांस’ करना पड़ा महंगा, सुरक्षा में तैनात सिपाही पर गिरी गाज

Spread the love

ब्राम्ह अनुभूति अखबार यूपी लाइव न्यूज 24 उत्तर प्रदेश

ब्यूरो चीफ हेमराज मौर्या

  पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक तेजप्रताप यादव के आदेश पर ‘वर्दी में डांस’ करना सिपाही दीपक कुमार को महंगा पड़ा है. एसएसपी के आदेश पर पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. विधायक की सुरक्षा में तैनात सिपाही को हटा दिया गया है. उसकी जगह दूसरे सिपाही को उनकी सुरक्षा में लगाया गया है.

पटना एसएसपी के आदेश पर जारी पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में लिखा है, ‘सोशल मीडिया में वायरल विधायक तेजप्रताप यादव के कहने पर अंगरक्षक (सिपाही) दीपर कुमार के डांस और इनके द्वारा आम स्थान पर वर्दी मेंनाच करने की बात संज्ञान में आने पर दीपक कुमार को पुलिस केंद्र, क्लौज कर उनके स्थान पर दूसरे सिपाही को अंगरक्षक में प्रतिनियुक्त करने का आदेश दिया गया है.’

दरअसल, शनिवार को तेजप्रताप यादव के सरकारी आवास पर होली रंगोत्सव का आयोजन किया गया था. जहां आरजेडी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ विधायक के युवा समर्थक भी मौजूद थे. जहां सभी ने जमकर होली खेली. उसी दौरान अचानक तेजप्रताप अपनी सुरक्षा में तैनात दीपक कुमार को डांस करने को कहते हैं. साथ ही धमकी भरे लहजे में कहते हैं कि अगर उसने डांस नहीं किया तो सस्पेंड कर देंगे. जिसके बाद सिपाही भी डांस करने लगते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *